रेवाड़ी। हरियाणा सरकार वर्ष 2024 को संकल्प से परिणाम वर्ष के रूप में मना रही है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के भजन पार्टी कलाकारों द्वारा ग्रामीणों को सरकार द्वारा क्रियान्वित की गई योजनाओं की जानकारी लोक गायन शैली में दी जा रही है। विभाग के भजन पार्टी कलाकार हरियाणवी कला एवं लोक संस्कृति को जीवित रखते हुए आमजन को भजनों व लोक गीतों माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से रूबरू करा रहे हैं।
सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के भजन पार्टी कलाकार महानिदेशक मनदीप बराड़ के मार्गदर्शन में गांव-गांव दस्तक देते हुए ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय व गरीब कल्याण की योजनाओं व नीतियों की जानकारी देते हुए भजनों व लोक गीतों के माध्यम से लोक गायन शैली में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि हर पात्र व्यक्ति या परिवार तक योजनाओं का लाभ पंहुचे। केंद्र व प्रदेश सरकार की अंत्योदय उत्थान, जनकल्याणकारी व लोक हितैषी नीतियों से आमजन को अपडेट करने के लिए विभाग की प्रचार मंडलियां गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जनकल्याणकारी नीतियों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान कर रही हैं। कलाकारों द्वारा ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, हरियाणा चिरायु योजना, हर घर नल से जल सहित हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, अंत्योदय सरल पोर्टल, परिवार पहचान पत्र, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, सीएम विंडो, ई-रजिस्ट्रेशन, जमाबंदी-इंतकाल, कॉमन सर्विस सेंटर आदि के बारे में सरल भाषा में जागरूक एवं रूबरू कराया जा रहा है।