फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली अनाज मंडी में 1 मई से होगी सरसों की सरकारी खरीद

Mon, 29 Apr 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। सचिव और कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी कोसली नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल और 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से नियमों के अनुसार एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जाएगी। सरसों की खरीद गांवों के रोस्टर (1 मई से 3 मई) के हिसाब से की जाएगी।
विज्ञापन

सभी किसान सरसों अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके जिस दिन उनके गांव का नंबर हो उसी दिन सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक किसी भी समय अपनी फसल मंडी में ला सकते हैं (जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्योरो पर करवाया हुआ है) केवल वही किसान नई अनाज मंडी कोसली में अपनी सरसों लेकर आएं।
सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि 1 मई को बुड़ौली, ढाणी बाढ ठेठर, श्यामनगर, लिलोड़, चक खारजी बहू, मुसेपुर, मुबारिकपुर, शादतनगर, नेहरुगढ़, सुधराना, रोहड़ाई, गोरिया, मौतला कलां, कवांली, 2 मई को खुशपुरा, मसीत, खर्शीदनगर, लिसान, गोठड़ा, फतेहपुरी टप्पा डहीना, रामपुरी, काहड़ी, पहराजवास, जादुसाना, रसुलपुर, बिरड़, चांग, ढाणी साल्हावास, निमोठ और 3 मई को हुमांयुपुर, जमालपुर, मालियाकी, सैदपुर, चांदनवास, गाधला, चोकी नंबर 2. बासौता, कुमरीधा, परखोत्मपुर, मांडिया खुर्द, खेड़ा आलमपुर, चोकी नं 1, कन्हौरा, आम्बोली, ढाणा, धनिरवास गांव के किसानों की सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें