फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वर्ण जयंती पुस्तक का किया विमोचन

Sun, 14 Jul 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनता कल्याण समिति का 50वां स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम अग्रवाल भवन में किया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष रामनाथ महलावत ने बताया कि मुख्य अतिथि आईईएस (सेवानिवृत्त) आरसी मीणा, जबकि विशिष्ट अतिथि आईपीएस (सेवानिवृत्त) बलवान सिंह राणा थे। समिति अध्यक्ष ने बताया कि संस्था के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य अतिथि ने स्वर्ण जयंती पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन

आरसी मीणा ने कहा कि जनता कल्याण समिति ने 50 वर्षों में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। समिति समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विशिष्ट अतिथि बलवान सिंह राणा ने समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि समिति का यह स्वर्ण जयंती समारोह समाज में उनकी सेवा और समर्पण का प्रमाण है। इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप चौधरी, राकेश दहिया, अधिवक्ता दीवान सिंह चौहान, शंकर लाल गुप्ता, महेश महलावत, महिपाल यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें