फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वर्णपदक विजेता कमलजीत का किया स्वागत

Sat, 03 Oct 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कमलजीत को सम्मानित करते समाजसेवी डीके यादव व युवा। कार्यकर्ता - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले गांव सुलखा निवासी कमलजीत का जिले में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शनिवार को शहर के बावल रोड बिठवाना चौक पर समाजसेवी डीके यादव की टीम ने समारोह आयोजित कर कमलजीत को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी डीके यादव ने कहा कि कमलजीत से जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। कमलजीत ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल सुलखा गांव बल्कि पूरे रेवाड़ी जिले के साथ-साथ देश का मान बढ़ाया है।
हमारे ग्रामीण अंचल के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा है और कमलजीत ने यह साबित कर दिया है। भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंच जिले का गौरव बढ़ाता रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक लोगों ने कमलजीत का फूल मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कमलजीत ने कहा कि वह भविष्य में और अधिक मेहनत कर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर बिट्टु पूर्व सरपंच खंडोड़ा, राकेश शर्मा, योगेश भारद्वाज, संजय सुलखा, अनिता, संदीप, तरुण राव, मुस्कान, प्रीत, नीशु, दीपाली सहित क्षेत्र के अनेक युवाओं ने कमलजीत को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें