फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से पुकारने पर भगवान करते हैं मदद : दिनेश

Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16आशियाना वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से संस्कार निर्माण का कार्यक्रम का आयोजन झज्जर रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम में किया गया। इस दौरान भगवान की महिमा बताई गई। वीर भगत सिंह युवा दल के प्रधान ने कहा कि श्रद्धा से पुकारने पर भगवान अपने भक्त की मदद जरूर करते हैं।
इस मौके पर बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल ने कहा कि गीता में अर्जुन ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि आप गोकुल, वृंदावन और द्वारका में किस स्थान में रहते हैं। भगवान ने कहा कि वह भक्तों के हृदय में रहते हैं। जो भक्त मुझे पुकारता है, वह उसकी मदद करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चीरहरण के समय द्रौपदी ने भगवान कृष्ण को याद किया था। उस दौरान कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी। भक्त प्रहलाद ने जब पुकारा तो तुरंत नृसिंह रूप में भगवान ने हिरण्यकश्यप का वध किया था।
विज्ञापन

युवा दल के संरक्षक प्रो. सीएल सोनी, डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व सीए जतिन सैनी ने लाफ्टर थेरेपी का अभ्यास कराया। युवा दल की ओर से शहीद आजम भगत सिंह, भारत माता, भगवान शिव व राम दरबार के चित्र भेंट किए। कार्यक्रम में राधिका, सोनिया, समाजसेवी अशोक जुनेजा, प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, प्रमुख शिक्षाविद रामरतन यादव, सरला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें