फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुरु पूर्णिमा पर किया गुरु की महिमा का बखान

Tue, 23 Jul 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी (वि.)। डहीना स्थित विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गुरु की महिमा बताई गई। श्रावण मास के पहले दिन विद्यालय के निदेशक नरेश यादव ने अध्यापकों और विद्यार्थियों को योग की विशेष शिक्षा दी।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें तिलक लगाया और उपहार भेंट किए। मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा यादव ने कहा कि गुरु के बिना जीवन सूना हो जाता है। हर व्यक्ति को सोच समझकर गुरु का चुनाव करना चाहिए। विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी सदनों के इंचार्ज और सदन के सभी प्रमुख लोगों को शपथ दिलाई गई। निदेशक नरेश यादव ने बताया कि विद्यालय में योग प्रतियोगिता हुई जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालन निहारिका ने किया। इस मौके पर निदेशक नरेश यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा यादव, वाइस प्रिंसिपल लोकेश कुमार, एचओडी नरवीर सिंह, कोआर्डिनेटर अत्तर सिंह, अनामिका, साक्षी यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें