रेवाड़ी। रोजगार विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार के प्रति आकर्षित करने के लिए साप्ताहिक व्यावसायिक रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया है। कार्यक्रम 26 जुलाई तक चलेगा। बताया कि इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व आईटीआई के विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और उनके कॅरिअर को लेकर जानकारी दी जाएगी। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान डीएचओ मनदीप यादव, जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव, एआईएफ राजकुमार विद्यार्थियों को स्वरोजगार व ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में जानकारी दे रहे है। संवाद