फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थी जीवन में समय प्रबंधन के टिप्स बताए

Wed, 01 Jan 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। शहर के के जैन प्राइमरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए बच्चे, स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के जैन प्राइमरी स्कूल में वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थी जीवन में समय प्रबंधन के टिप्स दिए गए।
कार्यक्रम में युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि 1 जनवरी से स्कूलों में 15 दिन का शीतकालीन अवकाश होने वाला है। मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है। यह 15 दिन प्रत्येक विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण है। इन दिनों समय का उचित प्रबंधन करके अपने स्वास्थ्य, अपनी पढ़ाई व खेलकूद का पूरा आनंद लिया जा सकता है। विद्यार्थियों की उचित दिनचर्या इस प्रकार होनी चाहिए। सुबह 6 बजे जागते हुए 7 बजे तक नित्य क्रिया, व्यायाम व स्नान कर 8:30 बजे तक अपने कठिन विषयों की तैयारी करना। क्योंकि सुबह दिमाग तरोताजा होता है।
विज्ञापन

कठिन प्रश्नों का हल समझने में आसानी रहती है। 8:30 बजे से 12 बजे तक नाश्ता, छोटे-मोटे घर के काम व लूडो, कैरम व शतरंज जैसे मनोरंजक खेलों का आनंद ले सकते हैं। दोपहर 12 बजे बजे से 1 बजे तक आपने सुबह जो पढ़ा है उसे आप पेपर पर लिखकर अपनी परीक्षा ले सकते हैं। 1 से 4 बजे तक आप दोपहर के भोजन, आराम व टेलीविजन पर कुछ अच्छा देख सकते हैं। शाम 4 से 6 बजे तक आप अपने घर के पास पार्क में या खुले स्थान पर खेल सकते हैं या सैर कर सकते हैं। शाम 6 से रात 8 बजे तक आप 2 घंटे दूसरे विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। रात 8 बजे से 10 बजे तक रात्रि भोजन के साथ टेलीविजन का आनंद लेते हुए गहरी नींद का आनंद ले सकते हैं। इस तरह आप बड़े मजे से बिना थके 5 घंटे पढ़ाई करके परीक्षा में 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


शिक्षाविद प्रीति कपूर ने स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपयोगी टिप्स दिए। उप प्रधान संजीव आर्य ने होनहार बच्चों को ज्ञान उपयोगी पुस्तक व स्कूल बैग उपहार स्वरूप प्रदान किया। युकार्यक्रम में प्राचार्य बिंदिया परनामी, गुलशन खंडूजा, सुनीता, प्रीति, रेनू, शिखा, पूनम जैन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें