फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाकी स्पर्धा में छाईं लड़कियों की टीम

विज्ञापन
फोटो : 14खंड स्तरीय हाकी प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए छात्र साथ में शिक्षकगण। स्रोत : स
विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित खंड स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 14, 17 व 19 वर्ष आयु में लड़कियों की टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली के प्राचार्य अनिल कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और नेतृत्व विकास का सशक्त माध्यम हैं।
प्रतियोगिता के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोतला कलां की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 17 वर्ष में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली प्रथम रहा। 14 वर्ष आयु में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोतला कलां द्वितीय रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डीपीई राकेश, सुनीता देवी, राजीव कुमार, अशोक कुमार, खेल विभाग के हाकी प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह, पंकज यादव, साहिल, साहिल चौहान, विजय प्रवक्ता, खुशीराम, राम सिंह व खेलप्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें