फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लोक नृत्य प्रतियोगिता में गर्ल्स स्कूल रेवाड़ी प्रथम

Sat, 24 Aug 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय कल्चरल फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान लोक नृत्य प्रतियोगिता में गर्ल्स स्कूल रेवाड़ी प्रथम रहा।
प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पार्षद सरोज मेहरा रहीं। समाजसेवी धनीराम मेहरा, प्राचार्य दुष्यंत कुमार, एसएचओ रजनीश यादव विशिष्ट अतिथि रहे। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी खंड के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं का उजागर करने का मौका मिलता है जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता नीतू कुमारी ने बताया कि छह विधाओं की हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में कक्षा वर्ग 5 से 8 में गर्ल्स स्कूल रेवाड़ी प्रथम, हंसाका द्वितीय और बिठवाना तृतीय स्थान पर रहा। कक्षा वर्ग 9 से 12 में गर्ल्स स्कूल रेवाड़ी प्रथम, हंसाका द्वितीय और बिठवाना तृतीय स्थान पर रहे। फोक सोलो डांस में कक्षा वर्ग 5 से 8 में हंसाका प्रथम, काकोडिया द्वितीय और बीकानेर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा वर्ग 9 से 12 में गर्ल स्कूल रेवाड़ी प्रथम, हंसाका द्वितीय और बिठवाना तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिक सोलो में कक्षा वर्ग 5 से 8 में बीकानेर प्रथम और हंसाका द्वितीय स्थान पर रहे। रागनी सोलो में कक्षा वर्ग 5 से 8 मे गर्ल स्कूल रेवाड़ी प्रथम और बीकानेर द्वितीय स्थान पर रहे जबकि कक्षा वर्ग 9 से 12 में जैतपुर विद्यालय प्रथम, गर्ल स्कूल रेवाड़ी द्वितीय और काकोड़िया तृतीय स्थान पर रहे।
स्किट प्रतियोगिता में कक्षा वर्ग 5 से 8 में नंगली गोधा प्रथम और बीकानेर द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा वर्ग 9 से 12 में चिल्हड़ स्कूल प्रथम, बिठवाना द्वितीय और बीकानेर तृतीय स्थान पर रहे। लोक नृत्य सोलो में कक्षा वर्ग 5 से 8 में हंसाका प्रथम, काकोडिया द्वितीय और बीकानेर तृतीय स्थान पर रहे जबकि कक्षा वर्ग 9 से 12 में गर्ल स्कूल रेवाड़ी प्रथम, हंसाका द्वितीय तथा बिठवाना तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अतिथियों व निर्णायक मंडल सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसएमसी सदस्य कैप्टन फकीर चंद, प्रदीप कुमार रुबिया भारती, मुरारी लाल सोनी सहित प्रवक्ता विजय सिंह, सोमबीर यादव, मनोज कुमार, पवन कुमार, वैभव, संजू यादव, डॉ सुविधा, नेहा शर्मा, मीनाक्षी चुग, रेखा रोहिल्ला, कांता लहकरा, पूनम देवी, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, मंजूलता, हरिता शर्मा, प्रिया, नरेंद्र सिंह, पूनम देवी, लीना, चंद्रपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें