फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मांगों को लेकर ज्ञापन देने का लिया निर्णय

Wed, 20 Nov 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार नीमोठ ने बताया है कि 20 नवंबर को किसान मजदूरों की मांगों को लेकर बीडीपीओ डहीना को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्ज के बोझ तले दब कर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। खाद, बीज, कीटनाशक व कृषि औजारों के दाम दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं लेकिन उसी अनुपात में फसलों के लाभकारी दाम दिलाने के लिए कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे बेमौसमी बारिश, जलभराव, ओलावृष्टि, सूखा आदि से फसलें बर्बाद हो जाती हैं, उनका उचित मुआवजा नहीं मिलता। बिजली बिल-2023 कानून बनने से पहले ही संपूर्ण बिजली क्षेत्र को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में सौंप कर इसका निजीकरण किया जा रहा है। खेत मजदूरों को रोजगार नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें