फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा, आम आदमी की रसोई का बिगड़ा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जहां महंगाई की मार ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। वहीं सिलिंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। जिले में सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले सिलिंडर के दाम 919.50 रुपये थे, वहीं अब लोगों को यह 969.50 रुपये में मिलेगा। लोगों में बढ़ते दाम को लेकर नाराजगी है। वहीं गृहिणियां भी महंगाई की वजह से परेशान हैं। उनका कहना है कि कमाई कम और खर्च बढ़ गए हैं। ऐेसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

महंगाई ने तोड़े रिकॉर्ड
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम इस साल रिकार्ड तोड़ रहे हैं। 2020 की बात करें तो गैस सिलिंडर 604 रुपये में मिलता था, जबकि 2021 में बढ़कर 908 रुपये का हो गया है। अब सिलिंडर के दाम 919.50 रुपये से बढ़कर 969.50 रुपये हो गए हैं। इससे घरों में रसोई का बजट बिगड़ गया है। गांवों में महिलाओं ने गैस सिलिंडर को कोने में रख दिया है और लकड़ियां जलाकर खाना पकाने लगी हैं। ऐसा ही रहा तो आम आदमी सिलिंडर कैसे खरीद सकता है।
----------------------
हर साल सिलिंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो साल में सिलिंडर के दामों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसा ही चलता रहा तो आम आदमी सिलिंडर कैसे इस्तेमाल करेगा। सरकार से अपील है कि गैस सिलिंडर के दाम कम किए जाए।
विज्ञापन

- पूनम, गृहिणी
----------------------
गैस सिलिंडर के दाम सीधे 50 रुपये बढ़ा दिए गए। महंगाई ने वैसे कमर तोड़कर रख दी है और अब सिलिंडर के दाम का भार भी आम आदमी पर डाल दिया है, जिसके कारण आम आदमी की कमर टूट चुकी है। ऐसे में घर का बजट बिगड़ेगा।
- कृष्णा देवी, गृहिणी
--------------------
महंगाई की मार आम आदमी काफी सालों से झेल रहा है। घर में रसोई का सामान भी महंगा हो जाएगा तो आम आदमी कैसे गुजारा करेगा। आम आदमी बचत करना तो दूर बजट बिगड़ने के बोझ तले ही दब जाएगा।
- पूजा, गृहिणी
-------------------
एक तो आम आदमी के लिए काम नहीं, दूसरी ओर महंगाई की मार, ऐसे में घर चलाना तो मुश्किल हो जाएगा। मेरी सरकार से यही अपील है कि महंगाई को कम कर आम आदमी को राहत दी जाए।
प्रियंका, गृहिणी
-------------------
पहले सिलिंडर के दाम 920 रुपये चुकाने पड़ते थे, अब 970 रुपये चुकाने होंगे। सीधे 50 रुपये बढ़ाना तो आम आदमी के साथ नाइंसाफी है। ऐसे में मध्यम वर्ग अपना घर कैसे चलाएगा। महंगाई पर लगाम लगनी चाहिए।
निशिता, गृहिणी
------------------
पिछले दो सालों में ही गैस सिलिंडर के दामों में काफी उछाल आया है। आज के समय में काम कम और महंगाई ज्यादा बढ़ गई। मध्यम वर्ग को काम मिले तो महंगाई से निपटा भी जा सकता है। सरकार से यही अपील है कि महंगाई कम व रोजगार के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।
पूजा, गृहिणी
-----------------
महिलाओं के लिए रसोई और भी महंगी हो गई है। सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाना सहीं नही माना जा सकता है। कोरोना के कारण पहले से ही महंगाई बढ़ गई है और महंगाई बढ़ेगी तो लोग कैसे घर चलाएंगे।
प्रिया, गृहिणी
-----------------
गैस की सप्लाई न होने के कारण सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। आम आदमी महंगाई के कारण परेशान है। पहले 919.50 रुपये में सिलिंडर आता था, वहीं अब 970.50 रुपये मेंदिया जाएगा।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, गैस कंपनी संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें