नेहरू पार्क के बाहर झुका हुआ बोर्ड नीचे पड़ा कर्कट। संवाद
- फोटो : kishatwar news
रेवाड़ी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर बनाया गया महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बाल दिवस के दिन भी यहां की हालत खराब ही रही। कभी शहरवासियों के लिए सुकून भरी सांस लेने का ठिकाना रहा यह पार्क अब गंदगी और लापरवाही का प्रतीक बन चुका है।
पार्क के मुख्य द्वार पर लगा साइन बोर्ड अब कूड़े के ढेर से ढका रहता है। जहां पहले हरियाली और फूलों की खुशबू होती थी, वहीं अब चारों तरफ सड़ा हुआ कचरा और बदबू फैली हुई है। जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल है।
नेहरू पार्क के बाहर झुका हुआ बोर्ड नीचे पड़ा कर्कट। संवाद- फोटो : kishatwar news