फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद डॉक्टरों में पनपा गहरा रोष

विज्ञापन
डॉ. देवेन्द्र यादव - फोटो : chineni news
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की घटना के बाद अब डॉक्टरों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं देश की छवि को धूमिल करती हैं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना बेहद जरूरी है। जिस तरह से डॉक्टर के पेशे में होेते हुए भी आतंकी घटना को अंजाम दिया, यह बहुत निंदनीय है।
विज्ञापन

डॉक्टर वह वर्ग है जो हर परिस्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए तत्पर रहता है चाहे हालात कितने ही विकट क्यों न हों। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट की घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज डॉक्टरों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
जिस प्रकार अपराधियों ने इस क्षेत्र को निशाना बनाया, वह न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है बल्कि यह देश के अमन-चैन के लिए गंभीर खतरा भी है।
डॉक्टरों ने कहा कि लाल किले जैसे ऐतिहासिक और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में विस्फोट होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मामले की गहराई से जांच की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन


-

लाल किले के पास ब्लास्ट की घटना बेहद दुखद हैं। अपराधियों ने जिस तरह निर्दोष लोगों की जान ली, वह कायराना हरकत है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। -डॉ. देवेंद्र यादव

-
मरीज ने चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया है। जिन लोगों ने डॉक्टरों के पेशे को बदनाम किया है, वे खुद इंसानियत से कोसों दूर हैं। -डॉ. करतार सिंह यादव


डॉक्टर का काम जान बचाना है लेकिन कुछ लोग हमारे इस पवित्र पेशे को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह का दुस्साहस न कर सके। -डॉ. अंकित श्रीवास्तव

-
दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। ऐसा कृत्य किया गया है जिसकी कड़ी से कड़ी निंदा की जाए कम है। दोषियों को सख्य सजा देनी चाहिए। -डॉ. पवन गुप्ता

डॉ. देवेन्द्र यादव- फोटो : chineni news

डॉ. देवेन्द्र यादव- फोटो : chineni news

डॉ. देवेन्द्र यादव- फोटो : chineni news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें