फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कूड़े में लगी आग, धुएं से लोग रहे परेशान

Tue, 20 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में लगी आग। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव सुठाना में एचएसआईआईडीसी की जमीन पर पड़े कूड़े में आग लगने से फैले धुएं से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

गांव सुठाना में एचएसआईआईडीसी की सात एकड़ जमीन पर लंबे समय से कूड़ा डाला जा रहा है। इसके चलते वहां कूड़े का ढेर लग गया है। कूड़े से लोगों को परेशानी होती है। वहीं कूड़े में आग लगने से फैले धुएं से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गांव की सरपंच रीना कुमारी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जहां कूड़े का ढेर लगा है, वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें