फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कांग्रेस की मनरेगा बचाओ संग्राम कमेटी गठित

Mon, 19 Jan 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कांग्रेस की ओर से जिला मनरेगा बचाओ संग्राम कमेटी का गठन किया गया है। इसका चेयरमैन पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को नियुक्त किया गया है।
सुभाष चंद चावड़ी को डीसीसी अध्यक्ष (ग्रामीण) और प्रवीण चौधरी को डीसीसी अध्यक्ष (शहरी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एआईसीसी सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव को प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल किया गया है।
सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है। पूर्व मंत्री शकुंतला भगवारिया, एमएल रंगा, जगदीश यादव, जसवंत सिंह बावल और बिक्रम ठेकेदार को संगठनात्मक भूमिका दी गई है। पूर्व विधायक यदुवेंद्र सिंह भी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस और छात्र संगठनों को भी सूची में प्रतिनिधित्व दिया गया है। अविनाश यादव को एनएसयूआई हरियाणा अध्यक्ष के रूप में और राज प्रकाश को इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) से शामिल किया गया है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, महिला सेवा दल और सेवा दल से जुड़े पदाधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें