फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के गुर्गों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला सती कॉलोनी मोड़ पर सोमवार की रात को गैंगस्टर महेश सैनी के गुर्गों ने मोहल्ले के ही एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर की सती कॉलोनी निवासी बुनबुन सोमवार की रात घर से खाना खाने के बाद नाईवाली चौक की तरफ टहलने जा रहा था। इसी दौरान गैंगस्टर महेश सैनी के गुर्गे दिनेश उर्फ सुंडा व प्रतीक ने पीछे से आवाज देकर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। दिनेश उर्फ सुंडा ने बुनबुन की कनपटी पर कट्टा भी लगा दिया। साथ ही धमकी दी कि दोबारा सामने आया तो जान से मार देंगे। बुनबुन ने किसी तरह हाथ-पैर जोड़कर भाग निकला और जान बचाई। साथ ही पुलिस को मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन

भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने शिकायत के बाद आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महेश सैनी भी सती कॉलोनी में ही रहता है। उसके घर के आसपास ही उसकी गैंग के सदस्य हर समय रहते हैं। दिनेश उर्फ सुंडा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें