फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 350 जोहड़ों और जल स्रोतों में छोड़ी गंबूजिया मछलियां

Sat, 23 May 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बरसात के मौसम से पहले मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। जिले के करीब 350 जोहड़ों और जल स्रोतों में गंबूजिया मछलियां छोड़ी गई हैं। इन मछलियों का मुख्य कार्य मच्छरों के लार्वा को खत्म करना है, जिससे मच्छरों की संख्या पर नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंबूजिया मछली को मॉस्किटो फिश भी कहा जाता है क्योंकि यह पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को खाकर उन्हें बढ़ने से रोकती है। विभाग की ओर से गांवों के जोहड़ों, तालाबों और अन्य जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां इन मछलियों को छोड़ा जा रहा है ताकि डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें