फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कविता पाठ प्रतियोगिता में गजानंद रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में सेना दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्व के विभिन्न देशों के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कवियों दिखाई प्रतिभा। कविता पाठ प्रतियोगिता का शीर्षक ‘राष्ट्र निर्माण तथा देश भक्ति’ रहा। इसमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी के गजानंद व दिल्ली विश्वविद्यालय के अमन भदोरिया ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भारत समेत विभिन्न देशों के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कविता पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका हरियाणा से असिस्टेंट प्रो. डॉ. राजीव शर्मा ने, गुजरात विश्वविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जगदीश विनायक राव आनेराव ने, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जगदीश सोलंकी ने निभाई। इस दौरान कविता पाठ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान दिव्या शर्मा तनीषा वैश्य महाविद्यालय भिवानी तथा तृतीय स्थान अनुज सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने हासिल किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. गक्खड़ ने गजानंद का बधाई देते हुए कहा कि इससे विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति व गौरव बढ़ा है। कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार व शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. ममता कामरा ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं और विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के भविष्य को सुधारने के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें