फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। थाना चौपान की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वसीम निवासी गांव ग्वालदा है। आरोके खिलाफ लूट, चेन स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट तथा हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 30 मई 2024 को एक युवती की मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी हुई थी। शादी के चार दिन बाद 9 जून 2024 को जब घर पर कोई नहीं था तभी आरोपी वसीम अपने साथियों राशिद मंक्की सहित 4-5 युवकों के साथ आया और युवती का अपहरण कर लिया। सुबह जब परिजनों ने देखा तो युवती घर पर नहीं थी।
परिवार ने 9 से 12 जून तक गांव, बिरादरी और पंचायत में उसकी तलाश की। बाद में गांव के ही एक व्यक्ति मजीद ने पंचायत में बताया कि उसका बेटा वसीम और उसके साथियों ने ही युवती को जबरन उठा लिया था। इस शिकायत के आधार पर थाना चौपानकी में मामला दर्ज किया गया और बाद में इसमें पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गईं। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

आरोपी की लोकेशन अलवर में मिली
भिवाड़ी एएसपी अतुल साहू, डीएसपी कैलाश चौधरी और थानाधिकारी राकेश कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर उसकी लोकेशन अलवर में मिली जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें