फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए लगाया स्टीम मेला

Sun, 15 Mar 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्टीम मेले में नवाचारी मॉडल प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टीम मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों में स्टीम मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान से संबंधित अपनी नवाचारी परियोजनाएं और मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम प्रभारी विज्ञान अध्यापिका हरिता शर्मा तथा गणित अध्यापिका पूनम देवी ने बताया कि दीक्षा मंच पर संचालित स्टीम गतिविधियों के अंतर्गत हजारों विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक परियोजनाएं तैयार की गई हैं।
इसी के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर इस मेले का आयोजन किया गया। अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि इस मेले के माध्यम से विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन तथा समस्या समाधान की क्षमता का विकास होता है। मेले में विद्यार्थियों ने अपने द्वारा तैयार किए गए मॉडल, चार्ट और परियोजनाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मेले का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें