शहर निवासी एक 11वीं कक्षा की छात्रा अपने घर से सहेली मिलने गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामसिंहपुरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी शहर के ही एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। सुबह के समय वह घर से अपनी सहेली के घर स्कूल का काम करने की बात कहकर गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।