फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निशुल्क संस्कृत समभाषण शिविर 23 अगस्त तक

विज्ञापन
शिविर का शुभारंभ करते अध्यापकगण। स्रोत : सभा
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यालय ब्रह्मगढ़ परिसर में सभा प्रधान पंडित चंद्रशेखर गौतम ने अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण सभा एवं संस्कृत भारती हरियाणा के गुरुग्राम विभाग के प्रवेश कौशिक के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क संस्कृत समभाषण शिविर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान संस्कृत शिक्षिका हेमलता शर्मा, संस्कृत भारती विस्तारिका रजनी शर्मा, उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।
शुभारंभ शिविर में संस्कृत शिक्षिका हेमलता शर्मा, संस्कृत भारती विस्तारिका रजनी शर्मा ने उपस्थित लोगों व बच्चों को संस्कृत में एक दूसरे का परिचय कराना, दूर खड़े व्यक्ति को बुलाना, किसी संबंधित व्यक्ति के बारे बताना, लेखनी के बारे में व जिन बच्चों को को किसी वस्तु,नाम का ज्ञान नहीं है उसके बारे में परिचय के साथ जानकारी दी।
विज्ञापन


23 अगस्त तक प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति, सनातन एवं राष्ट्रीयता की धरोहर है जिसकी रक्षा, विकास और उत्थान के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
इस अवसर पर डायट हुसैनपुर के डॉक्टर रामफल शास्त्री, जिला संस्कृत शिक्षा प्रधान विक्रम शास्त्री, सत्यप्रकाश शर्मा, सतीश मस्तान, दिलीप शास्त्री व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें