फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर ठग ने खाते से 25 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर दिमाग ठगों ने सेक्टर-6 निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल पर कॉल कर उससे खाते के बारे में जानकारी ली और फिर उसके खाते से 25 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के बिजनौर निवासी विरेन्द्र पाल सिंह ने धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-6 में किराए के मकान पर रहता है। बीते दिन उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और उसके एक्सिस बैंक के अकाउंट से संबंधित जानकारी मांगी। बाद में उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें