संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव जाहिदपुर में एक व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 4 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव जाहिदपुर निवासी सुधीर सिंह ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आया था। इसमें बताया कि उसको मुंबई पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट किया है।
शातिरों ने कहा कि वह 16 हजार रुपये उनके द्वारा दिए गए यूपीआई आईडी में भेज दे। पीड़ित ने डर से शातिरों के यूपीआई आईडी में पैसे भेज दिए। इसके बाद शातिरों ने पीड़ित से कई बार में कुल 4 लाख 18 हजार रुपये अपने खाते में भिजवाए। इसके बाद पीड़ित को पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।