फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक आईडी हैक कर ठगे 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के व्यक्ति ने पुलिस में फेसबुक हैक कर 10 हजार रुपये ठगी की शिकायत पुलिस को दी है। थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में शहर के दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर फेज-2 निवासी अनिल यादव ने कहा कि 11 जनवरी की शाम करीब सात बजे उसकी फेसबुक आईडी हैक कर पैसों की डिमांड शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

दोस्त प्रवीन ने ठग के खाते में 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। एक फेसबुक दोस्त दिनेश ने भी खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। एक अन्य दोस्त ने पैसे मांगने का कारण पूछा तो ठगी का पता चला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी औसतन हर रोज फेसबुक हैक कर ठगी के मामले समाने आ रहे हैं। पुलिस की ओर से भी ऐसे मामलों में कई बार एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। मॉडल टाऊन थाना प्रभारी बिरेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, फेसबुक या अन्य सोशल साइट पर इस तरह के मैसेज आने पर जांच पड़ताल करने के बाद ही मद्द करनी चाहिए। कुछ लोग बिना जांच पड़ताल ही ऐसा कर देते हैं, इसके चलते ही ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें