संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से अहमदाबाद स्टेशन पर 5 जुलाई से 12 सितंबर तक रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसके चलते ट्रेनों का अस्थायी ठहराव अहमदाबाद की जगह साबरमती स्टेशन पर होगा।
चंडीगढ़-बांद्र टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 6 जुलाई से चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अहमदाबाद की जगह साबरमती स्टेशन पर 00.01 बजे पहुंचेगी और 00.10 बजे प्रस्थान करेगी।
हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 6 जुलाई से हिसार से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 07.10 बजे पहुंचेगी और 07.20 बजे प्रस्थान करेगी।
हिसार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 8 जुलाई से हिसार से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 07.10 बजे आगमन व 07.20 बजे प्रस्थान करेगी।
बाडमेर- बांद्र टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा जो 10 जुलाई से बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 07.10 बजे आगमन व 07.20 बजे प्रस्थान करेगी।