फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मंत्री ओपी यादव के बहनोई सहित चार की मौत, 283 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि जिले में संक्रमितों के ठीक होने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन मरने वाले और पॉजिटिव मिलने वालों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। बुधवार को भी जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री व नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव के बहनोई डॉ. आरएस यादव सहित चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 283 संक्रमित मिले हैं। इस सबके बीच राहत की बात यह है कि आज रिकॉर्ड 491 नागरिक स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 2 लाख 39 हजार 855 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 2 लाख 22 हजार 350 लोग निगेटिव पाए गए हैं और शेष 17 हजार 505 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 15 हजार 825 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं अब जिले में कोई रिपोर्ट पेंडिंग नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को चार और लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक जिले में 220 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज 283 नए नागरिक संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 2202 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में 1461 कोरोना के सक्रिय केस हैं, जिनमें से 1026 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और अन्य लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। राहत की बात यह है कि आज 491 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
24 घंटे में जिले में 1053 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। आज विभाग द्वारा 948 लोगों को पहली व 55 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 1 लाख 92 हजार 758 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर में अनेक जगहों पर वैक्सीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना से इनकी हुई मौत
बुधवार को जिले में कोरोना से 4 और मौतें हुई हैं। इनमें धारूहेड़ा निवासी 58 वर्षीय डॉ. आरएस यादव, रेवाड़ी निवासी 56 वर्षीय योगेश कुमार, गंगायचा अहीर निवासी 69 वर्षीय पिस्ता देवी व चांदावास निवासी 65 निवासी अंगूरी देवी शामिल हैं।
कोसली अस्पताल में 164 नागरिकों ने कराया टीकाकरण
कोसली नागरिक अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों के साथ 45 साल से ऊपर के लोगों ने भी कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। बुधवार को कोसली अस्पताल में दोनों वर्गों के 164 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि 18 से 44 साल तक के 74 पंजीकृत नागरिकों का टीकाकरण किया गया है। 45 साल से ऊपर के 90 लोगों को भी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें