फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होटल में ठहरे 4 साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल-एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद

Wed, 06 May 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। पुलिस ने कपूकड़ा बाईपास रोड स्थित एक होटल से साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इरशाद (28) निवासी पुनिवासी टांई, सदर नूंह, विजय कुमार (30) निवासी जयपुर, रिजवान (32) निवासी मठेपुर, पलवल और जुम्मे खां (39) निवासी टांई, सदर नूंह है।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड, 7 सिम कार्ड और 3 पासबुक बरामद किए हैं। थाना टपूकड़ा प्रभारी आशाराम ने बताया कि 4 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टपूकड़ा के बाईपास रोड स्थित ओल्ड पूजा होटल में कुछ संदिग्ध ठहरे हैं।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने होटल संचालक से पूछताछ की। उसने बताया कि कमरा नंबर 7 में चार युवक ठहरे हैं। पुलिस टीम कमरे के पास पहुंची तो चारों युवक मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए मिले। पुलिस को देखते ही वे घबरा गए, जिससे उन पर शक और गहरा गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वे होटल के कमरों में रुककर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। वे एक-दूसरे के बैंक खातों का उपयोग कर पैसों का लेन-देन करते थे और लोगों को विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए झांसा देकर ठगते थे। इसके अलावा वे फर्जी लिंक और ऐप भेजकर भी लोगों से ठगी करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और पासबुक को जब्त कर लिया है, जो ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे थे। मामले में गहन जांच की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके।
भिवाड़ी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से सतर्क रहें। यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी का सामना हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें