फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट, पक्षी को बचाने के चक्कर में जोहड़ में डूबने व सड़क दुर्घटना सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग चार घटनाओं में चार की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। रेवाड़ी- अलवर रेल मार्ग पर गांव चिरहाड़ा के निकट ट्रेन की चेपट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव जाड़रा में झाड़ियों मे उलझे पक्षी को बचाने के प्रयास में एक व्यक्ति जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। दूसरी ओर गांव भटेड़ा मार्ग पर बोलेरो गाड़ी की टक्कर से मांढैया खुर्द निवासी एक युवक की मौत हो गई। वहीं रेवाड़ी-नारनौल रोड स्थित गांव खोरी में भी एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

रेल की चपेट में आया चिरहाड़ा निवासी
राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव अलवर-रेवाड़ी रेल मार्ग पर गांव चिरहाड़ा के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की पहचान गांव चिरहाड़ा निवासी कंवरपाल के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रेक पार करते समय कंवरपाल ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी रेवाड़ी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जाडरा में पक्षी बचाने के चक्कर में गई जान
जानकारी के अनुसार गांव जाड़रा निवासी राज सिंह रविवार को अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए गांव के जोहड़ पर गया था। जोहड़ पर खड़ी झाड़ियोें में एक पक्षी फंसा हुआ था। पक्षी को झाड़ियों से बाहर निकालने के प्रयास में राज सिंह जोहड़ में गिर गया तथा डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से मौत
डहीना पुलिस के अनुसार गांव मांढैया खुर्द निवासी रण सिंह सोमवार को भटेड़ा से देहलावास मार्ग पर जा रहा था। रास्ते में पीछे से एक बोलेरो गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
21 वर्षीय विवाहिता की मौत
रेवाड़ी-नारनौल रोड स्थित खोरी गांव में भी एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब 21 वर्षीय महिला की शादी कुछ दिनों पहले ही हुई थी, महिला ने घर पर ही फांसी लगाकर लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुंड पुलिस चौकी की ओर से मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें