फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जाटूसना में आग से चार एकड़ गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
जाटूसाना में गेहूं की फसल में लगी आग। स्रोत : किसान
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव जाटूसना में आग लगने से करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि किसान राजेंद्र प्रसाद ने अपनी गेहूं की फसल काटकर खेत में इकट्ठा कर दी थी जिसे निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने फसल में आग लगा दी इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसने खेत ठेके पर लिया हुआ था और पूरी मेहनत के बाद तैयार हुई फसल इस तरह नष्ट हो जाने से वह बेहद परेशान है। उसकी आजीविका का मुख्य साधन यही फसल थी जो अब खत्म हो चुकी है।
किसान यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत मौके का सर्वे करवाकर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, जिला महिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, कुलदीप, राजकुमार, रोशन लाल दरोगा, वेद सुल्तानिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें