रेवाड़ी। थाना कोटकासिम पुलिस ने गांव बेगमपुर में बरात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर बंदूक, कारतूस और एक कार बरामद की है।
थाना कोटकासिम प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी नवीन कुमार (33), रोहित (30), विपुल (26) और वेद प्रकाश (28) हैं। चारों आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के भैसवाल कला गांव के रहने वाले हैं। थाना कोटकासिम में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में एएसआई विजय सिंह, हेड कांस्टेबल हंसराज, कांस्टेबल संदीप और प्रहलाद की अहम भूमिका रही।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी या अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें।