फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जन्माष्टमी कार्यक्रम में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बोडिया कमालपुर स्थित मंदिर परिसर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान अवैध पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने और ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बोडिया कमालपुर निवासी प्रमोद उर्फ सोनू, गांव मांढिया खुर्द निवासी विकास उर्फ चिक्कू, संजीत उर्फ बचिया और धर्मेंद्र उर्फ शोले है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने इस मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी के इंचार्ज संजय कुमार को सौंपी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र उर्फ शोले के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो बरामद की है। पुलिस टीम ने मंगलवार को चारों आरोपियों को घटनास्थल की निशानदेही के लिए मौके पर ले गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से आरोपी संजीत उर्फ बचिया और धर्मेंद्र उर्फ शोले को जेल भेज दिया गया है। वहीं, अवैध हथियारों की बरामदगी व गहन पूछताछ के लिए मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ सोनू और विकास उर्फ चिक्कू को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से तीन आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। आरोपी प्रमोद उर्फ सोनू के खिलाफ पहले थाना खोल, जाटूसाना व सदर रेवाड़ी में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज हैं।
विकास उर्फ चिक्कू के खिलाफ थाना जाटूसाना, रामपुरा, खोल, शहर रेवाड़ी व सदर रेवाड़ी में हत्या, छीना-झपटी, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। संजीत उर्फ बचिया के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं।

मटकी फोड़ कार्यक्रम में की थी फायरिंग
गांव बोडिया कमालपुर निवासी पूर्व सैनिक व मंदिर कमेटी के सदस्य अभय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 4-5 सितंबर की रात मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो में सवार होकर आए चार आरोपियों में प्रमोद उर्फ सोनू और विकास उर्फ चिक्कू ने अवैध पिस्तौल से हवाई फायरिंग की। आरोपी अगले दिन का कार्यक्रम न होने देने और बीच में आने वाले को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें