रेवाड़ी। पुलिस टीमों ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36 बोतल अंग्रेजी और 86 बोतल देशी शराब बरामद की गई।
बावल पुलिस ने राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के गांव काली पहाड़ी निवासी देवेंद्र और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव घुगर निवासी पवन कुमार को 12 बोतल अंग्रेजी और 12 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना रोहडाई पुलिस ने गुरुग्राम के गांव बपास निवासी नरेश कुमार को 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ लिया।
थाना रामपुरा पुलिस ने बिहार के सिवान जिले के गांव दोन बुजुर्ग निवासी राजन राम को 13 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जाटूसाना पुलिस ने गांव जाटूसाना में मेघराज के मकान से 60 बोतल देशी शराब बरामद की।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में गश्त बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आमजन संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।