फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुगोढ़ गांव में खेल स्टेडियम की चारदीवारी का किया शिलान्यास

Sat, 11 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 29कार्यक्रम का रिबन काटकर शुभारंभ करते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
कोसली। विधायक अनिल यादव ने गांव गुगोढ़, मलेसियावास और छव्वा में 65 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गांव छव्वा से भाकली तक के पक्के रास्ते तथा गांव गुगोढ़ में बस क्यू शेल्टर का शुभारंभ किया। गुगोढ़ गांव में खेल स्टेडियम की चारदीवारी का शिलान्यास किया। इस स्टेडियम में पांच लाख की लागत के पौधे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक अनिल यादव ने कहा कि कोसली हलके की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुना है, उनको पूरा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जा रही। कोसली हलका ने उन्हें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए वह सदैव जनता के आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के मांग पत्रों पर कार्यवाही जारी है।
इसके पश्चात विधायक अनिल यादव ने कोसली अनाज मंडी में लोगों की समस्याओं को सुना और दूरभाष पर अधिकारियों को इनका तत्परता से समाधान किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चेयरमैन महेश यादव, कपिल चेयरमैन, सुरेश भाकली, जिला पार्षद जीवन हितैषी, सरपंच पूजा देवी, मंडल अध्यक्ष अनूप, हरीश, रविंद्र कोसली इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें