फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुनियाद लेवल-2 परीक्षा कल, 3 केंद्रों में 927 विद्यार्थी होंगे शामिल

Wed, 28 Jan 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा 30 जनवरी को होगी। परीक्षा में 927 विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और सहायक स्टाफ की तैनाती की गई है। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा आधार कार्ड साथ लाना भी जरूरी किया गया है। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
बुनियाद कार्यक्रम का ये है मकसद
शिक्षा विभाग के अनुसार बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग और हरियाणा सरकार द्वारा विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा से ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसी क्रम में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों को बेसिक स्तर पर जेईई-नीट की कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन

-
ये हैं परीक्षा केंद्र
खंडकेंद्र का नाम
बावल पीएमश्री जीएसएसएस
कोसलीजीएसएसएस
रेवाड़ीजीएसएसएस

-
बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल
द्वितीय चरण की परीक्षा30 जनवरी
परीक्षा का परिणाम25 फरवरी
तृतीय चरण की परीक्षा3 अप्रैल
परीक्षा का परिणाम5 मई
दाखिले को लेकर काउंसिलिंग7 मई
नया बैच प्रारंभ15 मई
-
वर्जन :
मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलेभर में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें