फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निकाय चुनाव से पहले यूपी के पूर्व सीएम का दौरा, आज रेवाड़ी में आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। निकाय चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 19 अप्रैल को जिले में आएंगे। सपा प्रमुख के दौरे को सियासी रंग से भी देखा जा रहा है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने दक्षिणी हरियाणा में अपनी पार्टी के लिए सीट मांगी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार वह शाम करीब 4 बजे शहर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव स्थानीय अस्पताल के संचालक डॉ. विराट वीर की बहन के विवाह समारोह में पहुंचेंगे। उनका पारिवारिक संबंध भी डॉ. विराट वीर से है जिसके चलते वह इस निजी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। जब रेवाड़ी में डॉ. विराट के अस्पताल की शुरूआत हुई थी तब मुलायम सिंह यादव ने इसका उद्घाटन किया था।
इसके बाद दक्षिणी हरियाणा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की जा सकती है। अखिलेश 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दक्षिणी हरियाणा से सीट चाहते थे लेकिन प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के विरोध के चलते कांग्रेस उनकी मांग को नहीं माना। अब निकाय चुनाव में देखना होगा कि अखिलेश इसमें क्या रोल निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें