फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तिजारा में पूर्व विधायक के घर पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शिकायत देने के ​लिए पहुंचे पूर्व बसपा विधायक संदीप यादव साथ में अन्य। संवाद
विज्ञापन
तिजारा। सोमवार देर रात तिजारा में पूर्व बसपा विधायक संदीप यादव के फ्लैट पर युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उनके छोटे भाई मनोज यादव के साथ बदतमीजी की और संदीप यादव को गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

घटना के बाद मंगलवार को क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पूर्व विधायक ने इमरान खान और मास्टर मामन सिंह यादव के साथ भिवाड़ी एसपी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, संदीप यादव सोमवार रात बाबा बलदेव दास मेले से लौटने के बाद बिजली न होने पर पास के फ्लैट में चले गए थे। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार युवक तेज आवाज में गाना बजाते हुए सोसाइटी में पहुंचे। मनोज यादव के समझाने पर वे भड़क गए और विवाद करते हुए फ्लैट तक पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक जबरन अंदर घुस गए और संदीप यादव के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पूर्व विधायक ने मटिला चौकी इंचार्ज को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
भिवाड़ी एसपी ब्रजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व विधायक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें