फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन

Tue, 03 Feb 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अंतिम संस्कार की रस्त में अदा करते धीरेंद्र भड़ाना। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजस्थान सरकार में मंत्री रहे हेमसिंह भड़ाना का सोमवार सुबह अलवर में निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन

उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भगेरी कला किशनगढ़बास में राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र धीरेंद्र भड़ाना ने मुखाग्नि दी।
पूर्व मंत्री को राजकीय सम्मान प्रदान करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राज्य पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, विधायक रामगढ़ सुखवंत सिंह, विधायक बहरोड डॉ जसवंत यादव, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें