फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व वायु सैनिक संदीप कुमार को पीएचडी डिग्री से नवाजा

Wed, 27 Mar 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 निवासी पूर्व वायु सैनिक संदीप कुमार को एलपीयू विश्वविद्यालय पंजाब की ओर से 11वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी (मनोविज्ञान) की डिग्री से नवाजा गया। हाल ही में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी अबॉट की ओर से यह डिग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव जीवड़ा निवासी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि 20 वर्ष वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अब वे अमेटी विश्वविद्यालय गुड़गांव में सहायक प्रोफेसर(मनोविज्ञान) के पद पर कार्यरत हैं। अपने शोध कार्य के दौरान उन्होंने 4 बार यूजीसी नेट और एक बार जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने अपने शोध कार्य तथा अनेक रिसर्च पेपर को नेशनल तथा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शित किया है। हाल ही में उनके शोध कार्य को डीआरडीओ (नई दिल्ली) द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस में सराहा गया था। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता दयाराम यादव, माता सुरेश देवी तथा अपने गुरु डॉ. मनीष कुमार वर्मा व डॉ. मनदीप शर्मा (सहायक प्रोफेसर केएलपी कॉलेज रेवाड़ी) को दिया है। इस अवसर पर रामफल यादव, महेंद्र सिंह यादव,डॉ. हिम्मत सिंह, नरेंद्र कुमार व डॉ. पंकज यादव ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें