रेवाड़ी। जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग पंचकूला के तत्वावधान में 24 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) एग्जीक्यूटिव व एलायड सर्विस की प्रारंभिक परीक्षाओं के नकल रहित, शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने बताया कि एचसीएस परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट-कम-फ्लाइंग टीम (उड़न दस्ते) का गठन किया गया है। साथ ही परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 भी लगाई गई है। ताकि परीक्षाओं का आयोजन पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रात: कालीन सत्र में परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिलाधीश ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 10680 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया को सूरज स्कूल रसगन खंड-1 व खंड-2, यूरो इंटरनेशनल स्कूल जोनावास, माउंट लिट्रा जी स्कूल बालियर कलां, आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालियर कलां खंड-1 व खंड-2 तथा ऋषि पब्लिक स्कूल हांसाका के लिए, एसडीएम बावल संजीव कुमार को जैन गर्ल्स व बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शांति नगर, स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल झज्जर पुल के नीचे, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, जैन पब्लिक स्कूल शांति नगर, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा चुंगी, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज कालका के लिए, एसडीएम कोसली होशियार सिंह को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, अहीर महाविद्यालय खंड-1 व खंड-2, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाउन, राजकीय पॉलिटेकिभनक एजुकेशन सोसायटी धामलावास व राव बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल यादव नगर के लिए, डीडीपीओ एचपी बंसल को केएलपी कालेज खंड-1 व खंड-दो, राज इंटरनेशनल स्कूल कोनसीवास रोड़, कैम्ब्रीज स्कूल शहबाजपुर पदैयावास, एसकेवाई वल्र्ड स्कूल सेक्टर 6 रेवाड़ी, फस्ट लेडी टीचर माता सावित्री बाई फूले राजकीय कन्या महाविद्यालय-एफएलटीएमएसबीपी सेक्टर-18 रेवाड़ी, सोमाणी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियररिंग एंड टेक्नोलॉजी रेवाड़ी के लिए तथा तहसीलदार कोसली जितेंद्र कुमार को यदुवंशी शिक्षा निकेतन सी.से. स्कूल खंड-1 व खंड-2, सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल गंगौली सहारनवास खंड-1 व खंड-2, अरावली इंटरनेशनल स्कूल गोकलगढ़, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना खंड-1 व खंड-2 के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जारी आदेश में नायब तहसीलदार रेवाड़ी भूप सिंह, नायब तहसीलदार बावल रवि कुमार, बीडीपीओ धारूहेड़ा करतार सिंह, नायब तहसीलदार धारूहेड़ा श्याम सुंदर की रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में रखा गया है।