फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दस वर्ष में पहली बार कलेक्टर रेट में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की तैयारी

Sun, 03 Aug 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 7वह ब्रास मार्केट जहां पर जमीन हुई है महंगी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दस वर्षों में पहली बार जमीन के कलेक्टर रेट में 10 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी है। 4 अगस्त से नए कलेक्टर रेट से रजिस्ट्री शुरू होगी। प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि पहले जहां 20 से 30% तक अधिकतम कलेक्टर रेट बढ़ते थे वहीं अब अधिकतम 50 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ाने से लोगों को परेेशानी होगी।
प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन यादव, सचिव रामनिवास यादव, कोषाध्यक्ष नीरज चावला, एडवोकेट राजबीर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से कलेक्टर रेटों में 10 से 20 प्रतिशत तक ही बढ़ोतरी होती रही है। अब 10 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा रही है। इससे प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी उचित नहीं है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर रेटों में भारी बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराई है। एसोसिएशन ने जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए नए कलेक्टर रेट प्रस्तावित किए हैं। इनमें 10 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभावित है। जिला प्रशासन ने इन रेटों पर 3 अगस्त तक दावे और आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन


इन स्थानों पर बढ़े अधिक दाम

सबसे महंगी प्रॉपर्टी अब पुरानी सब्जी मंडी से गोकल गेट मार्केट तक हो गई है, जहां कलेक्टर रेट 1,39,150 रुपये प्रति वर्ग गज तय किया गया है। इसके बाद गोकल गेट से रेलवे स्टेशन तक का क्षेत्र है जहां रेट 1,33,100 रुपये प्रति वर्ग गज होगा। ब्रॉस मार्केट में सबसे ज्यादा 30% की बढ़ोतरी की गई है, जबकि अधिकांश बाजारों में कलेक्टर रेट में 10 से 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। गोकल गेट एकमात्र ऐसी रिहायशी कॉलोनी है, जहां कलेक्टर रेट 1 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। यहां रेट 1,33,100 रुपये प्रति वर्ग गज तय हुआ है, जिससे यह शहर का सबसे महंगा एरिया बन गया है। दूसरे नंबर पर सर्कुलर रोड स्थित नारनौल रोड चौक से बस स्टैंड तक का इलाका है, जहां 50 फीट गहराई तक कलेक्टर रेट 90,750 रुपए प्रति गज है। तीसरे स्थान पर सब्जी मंडी और पुरानी सब्जी मंडी हैं, जहां रेट 84,700 रुपए प्रति गज तय किया गया है।

-
निवास योग्य भूमि के दाम प्रति वर्ग गज में
क्षेत्र पहले अब बढ़ोतरी प्रतिशत में
हुडा लाइसेंस कॉलोनी फ्लैट्स 3000- 4500 50
यादव नगर फेज 2ए 11000 -15400- 40
चौधरीवाडा 16500- -23100 40
फ्लैट्स सेक्टर 4 और 10- 30004500-50
देव नगर 11000-16500-50
गुजरवाडा 13200-198000-50
राजीव नगर बस्ती 11000-1650050
सती कॉलोनी 13200-1980050
साजन कॉलोनी 14400-2016040
गौतम नगर 180002340030
खड्डा बस्ती कुतुबपुर मौला 110001430030
विकास नगर बूढ़पुर रोड 11500-14950 30
आजाद नगर 1150014950-30
कुतुबपुर अंदर आबादी 110001320020

-
व्यवसायिक योग्य भूमि के दाम प्रति वर्ग गज में
क्षेत्र पहले अब बढ़ोतरी प्रतिशत मे
ब्रास मार्केट 99000 12870030
हुडा सेक्टर 1 कमर्शियल 26400 -3432030
हुडा सेक्टर 3 कमर्शियल 7200093600
केएम टावर शॉप्स 5400810050
पुराना शहर कॉलोनी 6000-900050
मोहल्ला कॉलोनिस्क 437005681030
वल्लूवाडा 564006768020
-
कृषि योग्य भूमि के दाम प्रति वर्ग गज में
क्षेत्र पहले अब बढ़ोतरी प्रतिशत मे
कोनसिवास 6840000-10260000-50
कसोला 6050000-8470000-40
खलीलपुरी 6270000-9405000-50
गंगायचा अहीर 3795000-5692500-50
चिलहड 3600000540000050
धामलखा 7920000-1188000050
जीतपुरा इस्तमुरार 2875000-4312500-50
पदेयावास 726000010890000-50
जैतपुर शेखपुर 2875000-431250050
ड्योढाई 6325000822250030
स्टेट हाइवे मेजर लिंक रोड 7920000-1188000050
पोखरारपुर 6555000983250050
बखापुर 6325000-948750050
बामवड़ 62700009405000-50
बेरियावास 759000011385000-50
फंदनी 2750000385000040
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें