रेवाड़ी। स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 9.46 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के जिला फिरोजपुर के मल्लनवाला घुमीयारी वाली बस्ती का निवासी यादविंद्र सिंह है। पुलिस इस मामले में पहले ही 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मामले में गांव पीथनवास निवासी रिटायर्ड आईएएस जयकृष्ण आभीर ने 22 सितंबर 2025 को शिकायत दी थी कि 24 अगस्त को वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े जहां आरोपियों ने उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश का लालच दिया। इसके बाद मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाकर विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए उनसे 9.46 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
जब पीड़ित ने पैसा निकालने की कोशिश की तो उससे और राशि जमा कराने की मांग की गई जिससे उसे ठगी का अहसास हुआ।