फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कांग्रेस के लिए साख की लड़ाई, हार की हैट्रिक रोकने की होगी चुनौती

विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रवेश चौहान
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर निकाय चुनाव इस बार केवल स्थानीय सत्ता का मुकाबला नहीं बल्कि कांग्रेस की साख से जुड़ा राजनीतिक इम्तिहान बन गया है। पिछले कुछ वर्षों में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस के सामने इस बार हार की हैट्रिक रोकने की चुनौती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा हैट्रिक लगाने की कोशिश में जुटी है। रेवाड़ी की तीनों विधानसभा सीटें रेवाड़ी, बावल और कोसली पर भाजपा का कब्जा है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को रेवाड़ी से निराशा ही हाथ लगी थी। हालांकि कोसली से कांग्रेस को जरूर फायदा हुआ था मगर विधानसभा चुनाव में हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में नगर निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए वापसी का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।
इस चुनाव में भाजपा की ओर से कमान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह संभाले हुए हैं वहीं कांग्रेस ने भी इस बार पूरी ताकत झोंक दी है। वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अजय सिंह यादव लगातार जनसभाएं और संपर्क अभियान चला रहे हैं। वे न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटे हैं बल्कि आम जनता के बीच जाकर समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। राव इंद्रजीत और कैप्टन अजय दोनों नेता प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें