फोटो: 03रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम की ओर से जसवंत नगर स्थित पनीर गोदाम से लिए ग
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध रूप से मिलावटी पनीर की सप्लाई पर रोक लगाई। इस दौरान टीम ने करीब 1,600 किलो पनीर व फेट स्प्रेड बरामद किया और मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए।
उड़नदस्ता टीम में निरीक्षक सतेंद्र कुमार व राजेश कुमार, डीएफएसओ डॉ. राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी जसवंत नगर पहुंचे। वहां एक गोदाम के बाहर खड़ी पिकअप की जांच की गई, जिसमें 600 किलो पनीर मिला। वाहन चालक, नूंह जिले के गांव गुर्जर नंगला निवासी नासिर हुसैन, पनीर के बिल व एफएसएसएआई लाइसेंस का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया।
गोदाम संचालक राकेश ने दुकान का वैध एफएसएसएआई लाइसेंस वर्ष 2027 तक का प्रस्तुत किया। जांच में गोदाम से 500 किलो पनीर और 532 किलो फेट स्प्रेड बरामद हुआ। सभी खाद्य पदार्थों के मौके पर ही सैंपल लिए गए। डीएफएसओ डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद