फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोहरे से थमी रफ्तार, आज बारिश के आसार

Tue, 03 Feb 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : हाईवे नंबर 352 पर छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को सुबह 9 बजे तक घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता महज 20 मीटर होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार, न्यूनतम तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
मौसम विभाग ने अधिकतम एक्यूआई 231 दर्ज किया, जो कि वायु गुणवत्ता के लिहाज से अस्वास्थ्यकर श्रेणी में आता है। विभाग ने आमजन को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। दिनभर धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ, और लोग हल्के गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक बुधवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। जिले में बादलों के छाने और बारिश की संभावना जताई गई है।
यह बदलाव न केवल तापमान को प्रभावित करेगा, बल्कि वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद भी जताई गई है। विभाग ने किसानों और आम जनता से सलाह दी है कि वे अपने रोजमर्रा के कामकाज और खेती-बाड़ी की गतिविधियों में मौसम के बदलाव का ध्यान रखें। शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह की ठंड और दिन में हल्की धूप के बीच लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें