बावल में जल्द ही कृषि महाविद्यालय की नींव की ईंट रखी जाएगी। बावल विधायक डॉ.बनवारी लाल की मदद से इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। अब जिले और आसपास के बच्चे कृषि महाविद्यालय में शिक्षा का लाभ ले सकेंगे। ये जानकारी कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बृहस्पतिवार को रविवार को कारगिल शहीद कमांडर सुखबीर के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, बावल विधायक डॉ.बनवारी लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश खोला आदि मौजूद थे।
पहले से ज्यादा पीने का पानी, जल्द ही मिलेगा पूरा
कई अन्य जिलों की तुलना में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्र में बेहद कम पानी दिये जाने की बात पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि पहले राज्य में आने वाला नहरी पानी चार जोनों में बंटता था, जबकि अब पांच में है। 6 हजार क्यूसेक पानी को देने का शेड्यूल पानी की कमी के चलते 24 निद से बढ़ाकर 32 दिन करना पड़ा था, वहीं पानी भी लगातार 8 दिन के बजाय छह दिन किया गया। उन्होंने कहा कि अब पानी दोबारा की तरह 24 दिन में ही मिलेगा, हालांकि आएगा छह दिन ही लगातार। वहीं यमुना के पानी पर कहा कि नदी फुल होने पर पानी की सप्लाई दोबारा की तरह 8 दिन लगातार की जाएगी। वहीं पानी को लेकर पंजाब के साथ चल रही जद्दोजहद पर कहा कि जल्द ही समस्या का हल निकलेगा।
हर गांव में लगेंगे ग्राम गौरव पट
आदर्श ग्राम योजना को महज सरकार के सांसद और विधायकों तक ही न सीमित रखने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि बिना गांवों खुद जुड़े आदर्श गांव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सात ही बताया कि इतिहास महज आजादी के दिन या अन्य महत्वपूर्ण जिलों का ही नहीं पता होना चाहिये। बल्कि हर गांव के इतिहास का उल्लेख होना चाहिये। ऐसे में वीर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, खिलाड़ियों और दानवीरों की इस धरती पर अब जल्द ही हर गांव की चार दिशाओं में ग्राम गौरव पट लगेंगे। जिसमें गांव के इतिहास और विभूतियों की जानकारी दी जाएगी।