फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों ने सदर क्षेत्र में फ्लैगमार्च निकाला। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

थाना सदर रेवाड़ी के उप निरीक्षक रजनीश कुमार ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। थाना सदर क्षेत्र में फ्लैग मार्च दुर्गा कालोनी से शुरू होकर गोकलगढ़, लिसाना, बीकानेर, गंगायाचा अहीर, जाट, जाटी, चिल्हड़ एरिया में निकाला गया। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें