फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: हाईवे पर अवैध कट के कारण आपस में टकराए पांच वाहन, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Fri, 17 Feb 2023 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाईवे पर बने अवैध कट के कारण चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में छतिग्रस्त हुई कार के चालक ने बताया कि वह बुधवार की रात अपने भतीजे के साथ हाईवे स्थित एक रिसोर्ट में खाना खाकर वापस रेवाड़ी की तरफ सर्विस रोड होते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन
अवैध कट के कारण हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित आसलवास गांव के पास बने अवैध कट के पास चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक कंटेनर कार पर पलट गया। गनीमत यह रही कि समय रहते कार चालक कार में से निकल गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके अलावा दो अन्य कंटेनर भी इसमें क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवा कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


पीड़ित चालक के अनुसार
हादसे में छतिग्रस्त हुई कार के चालक कुतुबपुर निवासी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वह बुधवार की रात अपने भतीजे के साथ हाईवे स्थित एक रिसोर्ट में खाना खाकर वापस रेवाड़ी की तरफ सर्विस रोड होते हुए जा रहे थे। आसलवास गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने अवैध कट बना हुआ है। जब वहां पहुंचे तो दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर मे उसपर पलट गया। इस दौरान दिल्ली की तरफ सर्विस लाइन से आ रहे दो अन्य वाहन भी उनसे टकरा गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में कार चालक ने तुरंत अपनी कार से निकाल कर अपनी जान बचाई इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से मानव को हटाया और जाम खुलवाया। इस मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस जांच कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें