फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पिछले दस दिनों में पांच हजार क्विंटल चीनी की खपत

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- महेंद्रगढ़ सब्जी मंड़ी रोड पर किरयाणा स्टोर ---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो नवंबर को होने वाली देवउठनी एकादशी को लेकर महेंद्रगढ़ के किराना बाजार में इन दिनों रौनक देखने लायक है।व्यापारियों के अनुसार, केवल पिछले दस दिनों में ही करीब पांच हजार क्विंटल चीनी की खपत हो चुकी है जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है।
विज्ञापन

विवाह-शादियों का सीजन शुरू होने और धार्मिक आयोजनों की तैयारियों के चलते बाजार में खरीदारों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह से किरयाणा व्यापार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
व्यापारियों के अनुसार इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री करीब दस गुना बढ़ी है। शादी-विवाह के आरंभ होते ही बाजार में लोगों की चहल-पहल आरंभ हो गई है। लोग शादी के लिए किराने के दुकान से सामान लेकर जा रहे है। शादी के समान के लिए एडवांश में बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

अबकी बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। महेंद्रगढ़ के 11 हट्टा बाजार, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आईटीआई रोड पर ग्राहक सुबह ही सामान लेने के लिए पहुंच रहे हैं। दुकानों पर शादियों के लिए थोक मात्रा में सामान की खरीदारी करने वाले ग्राहक दूर-दूर के गांवों से भी पहुंच रहे हैं।
कई थोक व्यापारी अतिरिक्त स्टॉक मंगवाने में जुट गए हैं ताकि देवउठनी एकादशी के दिन तक मांग पूरी की जा सके। महेंद्रगढ़ के बाजारों में देवउठनी एकादशी के पर व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
-
देवउठनी एकादशी हिंदू पंचांग के अनुसार शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन से ही विवाह-शादी, गृह प्रवेश, नामकरण और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आटा, चीनी, सूखे मेवे, घी, तेल, मसाले और मिठाई बनाने के सामान की भारी मांग बनी हुई है। -अजय कौशिक, दुकानदार
-
यदि इसी तरह बाजार में भीड़ बनी रही तो आने वाले दिनों में कारोबार नई ऊंचाई छू सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विवाह-शादी सीजन तक यह रौनक बरकरार रहेगी। शादी विवाह शुरू होते होते ही बाजार में रौनक लौट आई है। लगातार बढ़ रही बिक्री से कारोबार में उत्साह का माहौल बना हुआ है। -सुरेश राजस्थानी, दुकानदार

फोटो संख्या:57- महेंद्रगढ़ सब्जी मंड़ी रोड पर किरयाणा स्टोर ---संवाद

फोटो संख्या:57- महेंद्रगढ़ सब्जी मंड़ी रोड पर किरयाणा स्टोर ---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें